केनरा बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जरूरी योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा। अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सैलरी सफल उम्मीदवारों को 1,50,000 रुपये से 2,25,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।