Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संस्कृति

जमशेदपुर में धूमधाम से निकली डहरे टुसू यात्रा, दिखी कुड़मी सांस्कृतिक की झलक

 छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच द्वारा इस वर्ष भी विशाल डहरे टुसू यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पिछले वर्ष की भांति एक भव्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के रूप में निकाली गई। छोटा गम्हरिया स्थित पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो के समाधि स्थल से प्रारंभ होकर साकची आमबगान मैदान तक यात्रा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा की अगुवाई शहीद सुनील महतो की माता, खादो देवी ने की। रविवार सुबह नौ बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल-नगाड़ा, चोड़ल और डीजे के साथ सम्मिलित हुए। पर्व के साथ उठाई गई गंभीर मांगें छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच के संस्थापक और अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने बताया कि छोटानागपुर पठार के सांस्कृतिक पर्वों और त्योहारों का अस्तित्व आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण मांगों की ओर आकर्षित करना है। मुख्य मांगें :- 1. शहीद सुनील महतो और शहीद निर्मल महतो की हत्या की एनआईए-सीबीआई जांच करवाई जाए। 2. कुड़मी समुदाय को पूर्ण रूप से अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूच...