Skip to main content

जमशेदपुर में धूमधाम से निकली डहरे टुसू यात्रा, दिखी कुड़मी सांस्कृतिक की झलक

Jamshedpur

 छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच द्वारा इस वर्ष भी विशाल डहरे टुसू यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पिछले वर्ष की भांति एक भव्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के रूप में निकाली गई। छोटा गम्हरिया स्थित पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो के समाधि स्थल से प्रारंभ होकर साकची आमबगान मैदान तक यात्रा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा की अगुवाई शहीद सुनील महतो की माता, खादो देवी ने की। रविवार सुबह नौ बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल-नगाड़ा, चोड़ल और डीजे के साथ सम्मिलित हुए।

पर्व के साथ उठाई गई गंभीर मांगें

छोटानागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच के संस्थापक और अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने बताया कि छोटानागपुर पठार के सांस्कृतिक पर्वों और त्योहारों का अस्तित्व आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण मांगों की ओर आकर्षित करना है।

मुख्य मांगें :-

1. शहीद सुनील महतो और शहीद निर्मल महतो की हत्या की एनआईए-सीबीआई जांच करवाई जाए।

2. कुड़मी समुदाय को पूर्ण रूप से अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल किया जाए।

3. कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ा जाए।

4. छोटानागपुर पठार की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।