सोनारी के खुंटाडीह डी ब्लॉक में पुलिस ने छापेमारी कर नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 136 पीस नशीला कफ सीरप के साथ मकान मालिक मोनी बोरकर उर्फ गौतम बोरकर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23 लीटर देशी महुआ शराब, दो मोबाइल फोन, 107 पीस विनक्रेक्स कफ सीरप और 29 पीस वनरेक्स कफ सीरप बरामद किया। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है।
छापेमारी टीम में पुलिस मुख्यालय 2 डीएसपी निरंजन तिवारी, सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, एसआई अमित कुमार चौधरी, धनंजय कुमार सिंह, एएसआई उमेश सिंह और अनमोल कुमार झा समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
