उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभागार में Hockey India League (HIL) के 12 से 26 जनवरी 2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में DIG सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उत्कर्ष कुमार, अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता, सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, महासचिव हॉकी झारखंड संघ भोला नाथ सिंह, HIL ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्य, निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, उप निदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सफल आयोजन के लिए दिए गए कई निर्देश बैठक में उपायुक्त रांची ने निर्देश दिया कि सभी मैच फ्लड लाइट्स के नीचे खेले जाएंगे। इसके लिए मैच के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और बिजली एवं ऊर्जा विभाग से तकनीकी विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सा...