Skip to main content

सरायकेला: 90 डेज जागरूकता अभियान के तहत मेडिकल कैम्प और प्रतियोगिताएं आयोजित।

Seraikela

 झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज, 9 जनवरी 2025 को, सरायकेला जिले के सिनी स्थित सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में सदर अस्पताल सरायकेला के समन्वय से एक जागरूकता कार्यक्रम सह मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत सरायकेला गर्ल्स स्कूल में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निशुल्क विधिक सेवा प्रदान करना और लोगों को अपने अधिकारों, नशामुक्ति, बालश्रम जैसी समस्याओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है।

यह अभियान 15 दिसंबर से शुरू हुआ है और आगामी 90 दिनों तक विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के अंतिम छोर तक निशुल्क विधिक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखते हुए "अधिकार मित्र" इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज, अतिरिक्त सदर अस्पताल के डॉक्टर, LADC अम्बिका चरण पाणी, ललन पांडे, पीएलवी अमर सुरीन, बिट्टू प्रजापति, तारा बंदिया, ज्योत्सना महतो, संजीव महतो, पम्पम बोदरा आदि उपस्थित रहे। वहीं, पंचायत भवन राजनगर में पीएलवी बृजेश ने पंचायत के सहयोग से करीब 160 गरीबों के बीच कंबल वितरित किए।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।