Skip to main content

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

Adityapur

आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित क्रॉस मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल फोर्ज का दौरा किया। इस विजिट के दौरान छात्रों ने इन कंपनियों में उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के उप-निदेशक सुजय कुमार ने इस दौरे के दौरान कंपनियों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्रों को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने इस अवसर को शिक्षा और उद्योग के बीच संबंध मजबूत करने का अहम कदम बताया।

इस विजिट के दौरान क्रॉस मैन्युफैक्चरिंग से धर्मेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं, इंडस्ट्रियल फोर्ज के क्वालिटी हेड सुखदेव प्रमाणिक और रॉबिन कुमार ने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।