कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सीरुम पुनर्वास स्थल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सबिता महतो उपस्थित थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति को और सशक्त करने पर जोर दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने, नए युवा साथियों को संगठन में जोड़ने और क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी की नीतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
