टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आज रिफ्रेश फूड ट्रेक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन आईआरसीटीसी पूर्वी जोन के ग्रुप जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान मनोज सिंह ने कहा कि अब यात्रियों को खान-पान को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
टाटानगर स्टेशन पर खुलेगा और दो बेस किचन
ग्रुप जनरल मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दो और बेस किचन खोलने की योजना है। फिलहाल, यहां रेल यात्रियों को पहले से ही चार बेस किचन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि रेलवे स्थान उपलब्ध कराता है, तो प्लेटफॉर्म पर जन आहार कैंटीन खोलने की योजना भी बनाई जा रही है। 13 जनवरी को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह योजना फाइनल हो जाएगी।
