चांडिल डैम रिसोर्ट परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चांडिल प्रखंड के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झामुमो की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सबिता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर चांडिल प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव, और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखा गया। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।

