रांची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां AQIS (अलकायदा इन इंडियन सबकंटिनेंट) के संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को चान्हो के चितरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि झारखंड एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल ने कांड संख्या 301/24 के तहत आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया। आज उसे रांची की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जाएगी।
अंतरराज्यीय पुलिस की कार्रवाई
यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। शाहबाज अंसारी की गिरफ्तारी से AQIS से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।
