झारखंड में जल्द ही आरक्षी के पदों पर बहाली की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जायेगी। पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दो पैमानों का इस्तेमाल किये जाने की उम्मीद है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पहले से निर्धारित 10 किमी व महिला अभ्यर्थियों के लिए पांच किमी की दौड़ की सीमा को घटाया जा सकता है, जबकि अवधि बढ़ायी जा सकती है. इसके अलाव सेना की तर्ज पर 1600 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद निर्धारित किये जाने की भी उम्मीद काफी है। झारखंड में 5000 सिपाही की बहाली की प्रक्रिया जल्द हो सकती है।
