Skip to main content
क्या आपको पता है कि बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैलरी कितनी होगी ?
अगली साल के प्रथम महीने यानि जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठ जाएंगे। इसके बाद उनके पास सैलरी और सुविधाओं की भरमार होगी। क्या आपको पता है कि बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैलरी कितनी होगी? इसके अलावा उन्हें और भी कई तरह की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को सालाना 4 लाख डॉलर की सैलरी मिलेगी। इसे भारतीय रुपए में तब्दील करें तो 3.37 करोड़ रुपए होंगे। इसके अलावा अतिरिक्त खर्च के लिए ट्रंप को 50 हजार डॉलर अलग से मिलेंगे। यह रकम उनके कपड़े और अन्य भत्तों के लिए होगी। भारतीय रुपए में यह रकम करीब 42 लाख रुपए होती है। व्हाइट हाउस में एंट्री करते ही वक्त नए राष्ट्रपति को एक लाख डॉलर यानी तकरीबन 84 लाख रुपए मिलने की संभावना है।
Popular posts from this blog