Skip to main content

झारखंड के लाल अग्निवीर अर्जुन महतो असम बॉर्डर पर शहीद

Jharkhand

 बोकारो - चंदनकियारी प्रखंड के सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अग्निवीर सेना के जवान शहीद अर्जुन महतो 23 वर्ष का दामोदर नदी में अंतिम संस्कार किया गया। डुमरी से नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो पीड़ित के घर पहुंचे, परिजनों से मिले।परिजनों को दी सांत्वना। बता दे कि अर्जुन महतो चीन बॉर्डर में चीनी से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।शहीद जवान की अंतिम यात्रा में हर किसी की आंखें नम थीं। असम से पार्थिव शरीर लेकर कमांडर आए थे। बेटे का शव देख माता-पिता फूट-फूट का रो पड़े। इसके बाद दामोदर नदी घाट पर सलामी के बाद शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता लंकेश्वर महतो ने मुखाग्नि दी। अर्जुन कुमार महतो वर्ष 2023 में सिलीगुड़ी में बतौर अग्निवीर बहाल हुए थे। वह असम बॉर्डर पर तैनात थे। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला आया। उन्होंने 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का वादा किया।


Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।