समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले वैभव आईपीएल नीलामी में बिकने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए
13 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने इस बार की नीलामी में हिस्सा लिया था और उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग हुई। वैभव को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खूब लड़ाई हुई, लेकिन आखिर में राजस्थान ने बाजी मार ली और उन्हें एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीद लिया। सिर्फ 13 साल की उम्र में वैभव को एक करोड़ से ज्यादा की रकम मिली और वो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा करोड़पति भी बन गए। वैभव को पिछले सीजन में बिहार के लिए पहला रणजी मैच खेलने को मिला था और उन्होंने अब तक 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बना चुके हैं और उन्होंने अब तक कोई शतक या अर्धशतक भी नहीं लगाया है। वैभव ने अब तक एक टी20 मैच खेला है जिसमें उन्होंने 13 रन बनाए थे।
