असम बॉर्डर पर शहीद वीर अर्जुन महतो के परिवार को मिला नौकरी और मुआवजा। चंदनकियारी के अग्निवीर अर्जुन महतो ने कुछ दिन पहले देश की सेवा करते हुए असम में शहीद हो गए। आज हेमंत सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वीरगति प्राप्त अग्निवीर अर्जुन महतो के आश्रित, भाई बलराम महतो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी नौकरी और अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपए की राशि प्रदान किए। अर्जुन कुमार महतो वर्ष 2023 में सिलीगुड़ी में बतौर अग्निवीर बहाल हुए थे। वह असम बॉर्डर पर तैनात थे, विगत कुछ दिन पहले वे शहीद हो गए।