रांची के कांके रोड से पंडरा तक फोर लेन सड़क निर्माण के लिए सर्वे पूरी तरह करा लिया गया है। पथ प्रमंडल रांची के इंजीनियरों व ठेकेदार ने इसका सर्वे संपूर्ण ढंग से किया। ठीक इसी दौरान बीच में पोटपोटो नदी पर बनने वाले पुल को लेकर स्थल जांच किया गया। फिलहाल कांके रोड की ओर से जमीन की समस्या नहीं है। इधर से ही सड़क का काम शुरू कराया जायेगा। इसके पूर्व रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया। मुआवजा भुगतान के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जहां जमीन नहीं मिली है, वहां जमीन लेने की प्रक्रिया की जा रही है।
