न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। रविवार को सुबह से ही हवा की गति तेज रहने से राज्य के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे अधिक ठंड खूंटी और लोहरदगा में रही। जहां का न्यूनतम पारा 11 डिग्री पहुंच गया। सिमडेगा का 11.3 डिग्री रहा। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 13.5 रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकता है। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहने के बाद भी ठंड का एहसास होगा। सुबह में धुंध या कोहरे का असर भी रहेगा। परंतु बाद में आसमान साफ हो जाएगा। रांची में भी तापमान में लगातार गिरावट होगी। 21 नवंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ठंड के कारण ब्लड प्रेशर के रोगीयों के लिए काफी दिक्कत साबित होगा। साथ ही साथ ठंड के कारण काफी सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ सकता है।
