Skip to main content

क्या आप जानते हैं अलका याग्निक के कुछ अनहोनी किस्से ?

Alka yagnik

 अलका का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकता में हुआ। आज दुनियाभर के लोग उनके फैन हैं. अलका एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और छोटी सी उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। बता दें महज 6 साल की उम्र में अलका याग्निक ने अपना पहला गाना गया था। अल्का याग्निक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में 4 दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के 36 नामांकनों में से 7 बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके 20 गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ 40 सदाबहार साउंड ट्रेक में शामिल हैं। साल की उम्र में ही कोलकाता रेडियो के लिए गाना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में वो मुंबई स्थानांतरित हो गाई और वहीं से वो गायन के क्षेत्र में तरक्की की राह पर अग्रसर हुई। अलका ज़्यादातर बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गाती है। वो अब तक 700 फिल्मों के लिए गीत गा चुकी है। इन्होंने कुमार सानू व उदित जी के साथ ज्यादा गीत गायी हैं।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।