दालमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी भारत के झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में स्थित एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है। इसे 1976 में स्थापित किया गया था और यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यह जमशेदपुर से लगभग 10 किमी दूर स्थित है और दालमा पहाड़ियों में फैला हुआ है। यहां की ऊंचाई समुद्र तल से 3000 फीट तक है। सेंचुरी का कुल क्षेत्रफल लगभग 195 वर्ग किलोमीटर है। हाथी : दालमा अपने हाथी कॉरिडोर के लिए प्रसिद्ध है। इनके साथ अन्य जानवर हिरण, तेंदुआ, जंगली सूअर, लोमड़ी, सियार, और कई प्रकार के पक्षी मौजूद है।यह क्षेत्र शुष्क पर्णपाती वनस्पति से ढका है, जिसमें मुख्य रूप से साल, महुआ, पलाश और बांस के पेड़ शामिल हैं। घूमने के लिए पर्यटक जीप सफारी के माध्यम से जंगल का आनंद ले सकते हैं। दालमा पहाड़ियों पर ट्रेकिंग और हाइकिंग लोकप्रिय गतिविधियां हैं। अक्टूबर से मार्च के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। यहां से निकटतम हवाई अड्डा रांची (लगभग 130 किमी) पर स्थित है। जबकि जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर उत्साहियों के लिए एक आदर्श जगह में से एक हैं ।
