Skip to main content

1 जनवरी 2025 से इन phone में नहीं चलेगा whatsapp

इन फोन्स में अब WhatsApp नहीं चलेगा

अगले साल, 2025 की शुरुआत से, लाखों एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सएप चलना बंद हो जाएगा। व्हाट्सएप और फेसबुक की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा(Meta) पुराने एंड्रॉयड वर्जन वाले फोन के लिए व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद करने जा रही है। हर साल कंपनी ऐसा कदम उठाती है ताकि नए फीचर्स को लागू किया जा सके और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एंड्रॉयड किटकैट वर्जन पर बंद होगा सपोर्ट

Android Kitkat

यदि आप अब भी एंड्रॉयड किटकैट (वर्जन 4.4) का उपयोग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्हाट्सएप 11 साल पुराने 2013 में आए एंड्रॉयड के इस वर्जन में 2025 से अपना सपोर्ट समाप्त करने जा रहा है। इसका मतलब यह है कि एंड्रॉयड किटकैट पर चलने वाले डिवाइस में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इसे रोकने के लिए यूजर्स को अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना होगा या नया फोन खरीदना होगा।

इन डिवाइस में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

सैमसंग

  • गैलेक्सी S3
  • गैलेक्सी Note 2
  • गैलेक्सी Ace 3
  • गैलेक्सी S4 Mini

HTC

  • वन X
  • वन X+
  • डिजायर
  • डिजायर 601

सोनी

  • एक्सपीरिया Z
  • एक्सपीरिया SP
  • एक्सपीरिया T
  • एक्सपीरिया V

LG

  • ऑप्टिमस G
  • ऑप्टिमस नेक्सस 4
  • ऑप्टिमस Mini
  • ऑप्टिमस L90

मोटोरोला

  • मोटो G
  • Razr HD
  • मोटो E 2014

स्मार्टफोन अपडेट क्यों है जरूरी?

स्मार्टफोन को समय-समय पर अपडेट करना आवश्यक है क्योंकि यह न केवल बेहतर अनुभव देता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। पुराने फोन पर एप्लिकेशन का अनुभव धीरे-धीरे खराब होने लगता है, और पर्सनल डेटा की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, अगर आपका डिवाइस बहुत पुराना है, तो एक नया स्मार्टफोन खरीदना या ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना बेहतर विकल्प है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।