झारखंड में JLKM मतलब एक उम्मीद, एक विश्वास, एक ईमानदार नेतृत्व, जी हां रामगढ़ के गोला स्थित BML प्लांट में बड़की कोया निवासी पोदो महतो के मौत मामले में JLKM रामगढ़ इकाई ने 26 घंटा आंदोलन कर मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा और स्थायी एक नियोजन दिलाया।
मुआवजे के तौर पर 50 हजार नगद व 14.5 लाख चेक मृतक परिवार को दिया गया।
बता दे कि पोदो महतो प्लांट में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह से JLKM के नेता, कार्यकर्ता रातभर कड़ाके की ठंड में भी हक अधिकार दिलाने के लिए फैक्ट्री के बाहर डटे थे। आंदोलन में प्रमुख रूप से रामगढ़ प्रत्याशी पनेश्वर महतो, मांडू प्रत्याशी बिहारी महतो, जिलाध्यक्ष देवानंद महतो, रूपा महतो, लीलावती देवी, संतोष महतो, आनंद कटियार, रवि महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां चुनाव हारने के बाद भी जयराम की सेना काफी सक्रिय है।
