खरसावां: माता आकर्षिणी के दरबार में फिर एक बार लगेगा 15 जनवरी को आखन मेला, इस मेले में उमड़ेगी भीड़।
खरसावां प्रखंड अंतर्गत चिल्कू ग्राम में स्थित आकर्षिणी मंदिर के परिसर में बैठक रखा गया था। इस बैठक में मुख्य रूप 15 जनवरी को आखन यात्रा के शुभ अवसर पर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले के आयोजन हेतु एकदिवसीय बैठक रखा गया था। इस बैठक में अध्यक्ष चिलकु पंचायत के मुखिया सबिता मुंडा के निर्देश अनुसार निर्णय लिया गया। आकर्षिणी देवी के दरबार में आगामी 13 जनवरी को बुरु माघे, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 15 जनवरी को आखान मेला आयोजित की जाएगी. इसकी अंतिम रूप रेखा आगामी बैठक 22 दिसम्बर रविवार को माता आकर्षिणी दरबार में तय की जाएगी. बैठक में माता आकर्षणी पूजा सह मेला संचालन समिति के सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव, पुजारी जय सिंह सरदार, दिनेश सरदार, कमलेश मुंडारी, झांटू महतो, मिहिर गांगुली, राकेश महतो, सुधीर कुमार मंडल, मोहनलाल हेंब्रम, गोविंद सरदार, हरिपद नायक ओर अन्य उपस्थित थे।
