नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.12.2024 को सहायक प्रशासक श्री चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में निगम की गठित टीम।
नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.12.2024 को सहायक प्रशासक श्री चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में निगम की गठित टीम, धुर्वा स्थित पारस अस्पताल परिसर के होल्डिंग टैक्स निर्धारण के लिए मापी करने हेतु, पहुंची।
बता दें कि पूर्व में पारस अस्पताल में स्व कर निर्धारण हेतु नोटिस निर्गत किया गया था, परन्तु अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसपर कोई रुचि नहीं दिखाई गई थी। अतः निगम के द्वारा पारस अस्पताल के कर निर्धारण हेतु मापी की नोटिस निर्गत की गई थी। जिस क्रम में आज निगम की टीम मापी करने हेतु अस्पताल परिसर पहुंची। मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने दो दिनों के अंदर सेल्फ असेसमेंट करते हुए कर का भुगतान करने की बात कही। सहायक प्रशासक द्वारा 18.12.2024 तक हर हाल में सभी बकाए राशि का भुगतान करने का सख्त निर्देश दिया गया एवं उन्होंने कहा कि निर्देश के अवहेलना करने पर झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 की सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होंगे चुकी उनको भुगतान करने हेतु अनेकों बार समय दिया गया था।
