धनबाद की बेटी आनंदिता किशोर ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्हें मलेशिया में आयोजित होने वाले अंडर-19 टी-20 महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयनित किया गया है। यह धनबाद और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि आनंदिता ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उनका चयन यह दर्शाता है कि मेहनत और समर्पण से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी। अब मलेशिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में आनंदिता किस अंदाज में खेलेगी ये देखना अब दिलचस्प होगा।
