Skip to main content

श्रीलंका को हरा कर भारत अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में

India cricket

 मैंस अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी। भारत की इस शानदार जीत में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया। वैभव ने महज 36 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 46.2 ओवर में 173 रनों पर ढेर हो गई।इसके जवाब में टीम इंडिया का आगाज बेहद शानदार रहा। सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे 9वें ओवर में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 10वें ओवर में अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया। 10 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका था। वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन 14वें ओवर में प्रवीण मनीषा का शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अम्मान और सिद्धार्थ सी ने मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। जीत से पहले सिद्धार्थ आउट होकर पवेलियन लौट गए लेकिन कप्ता ने कार्तिकेय के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। कप्तान मोहम्मद अमान ने 22वें ओवर में छक्के से जीत दिलाई। इसके साथ ही भारतीय टीम 9वीं बार 19 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई, जहां उसकी कोशिश 9वीं बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।