Skip to main content

जमशेदपुर : मधुआबेड़ा गांव में जिला खनन निरीक्षक ने 20000 सेफ्टी बालू को किया जब्त।

Sand

जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना की सुवर्णरेखा नदी किनारे स्थित मधुआबेड़ा गांव में जिला खनन निरीक्षक अरविंद कुमार एवं थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बालू खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान दो अलग-अलग जगहों से 20000 सीएफटी बालू जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचनाके आधार पर छापामारी की गयी। इसमें एक जगह से 11000 सेफ्टी तथा दूसरे जगह से 9000 सेफ्टी बालू जब्त किया गया। जानकारी हो कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बालू कारोबार से जुड़े कुछ लोगों द्वारा नदी से बालू उत्खनन कर खुले मैदान में भंडारण किया जा रहा था। स्थानीय ट्रैक्टर चालकों, मालिकों और ठेकेदारों ने मांग की है कि सरकार बालू घाटों की जल्द नीलामी कराये, ताकि बालू की किल्लत समाप्त हो सके। बालू नहीं मिलने से उंचे दर पर खरीदना पड़ता है। कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं। बालू नहीं मिलेगा, तो निर्माण कैसे होगा। काफी संख्या में लोग अपना घर नहीं बना रहे हैं। उन्हें बंगाल का बालू उंचे दर पर खरीदना पड़ता है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।