Skip to main content

संजय मल्होत्रा होंगे आरबीआई के 26वें नए गवर्नर।

RBI


संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है। मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे। मल्होत्रा का कार्यकाल बुधवार से शुरू होकर तीन साल का होगा। यह नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने की है। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया है। उनके पास 33 साल का व्यापक अनुभव है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।