राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक शीतला पूजा समिति द्वारा 30 मार्च से मां शीतला पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार पांच दिवसीय महोत्सव में माता शीतला की भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान पूरे बड़ा कुनाबेड़ा क्षेत्र में मांस, मछली और शराब की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध रहेगा। समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।