आज दिनांक 30.12.2024 को चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में नववर्ष के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चाईबासा: अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावी रूप से संधारित करना था। इसके तहत पुलिस ने स्थान बदल-बदल कर वाहनों की जांच की और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया।
नववर्ष के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
