Skip to main content

बंदगांव: नकटी में झारखंड आन्दोलनकारी शहीद मछुआ गागराई का 35वां शहादत दिवस मनाया गया, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Nakti bandhgaon

बंदगांव : करायकेला थाना के नकटी बाजार परिसर में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद मछुआ गागराई का 35 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहीद मछुआ गागराई के स्मारक स्थल पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई,20 सूत्री अध्यक्ष दोड़ाय जोंकों, शहीद मछुआ गागराई की पत्नी रंधाई कुई, पुत्र सिकंदर गागराई, झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई, बागुन गागराई, विजय दोंगो, रामराय सामाड, कुशल गागराई, दीपक मुंडा, एतवा टुटी समेत अन्य लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया और शहीद मछुआ गागराई अमर रहे का जम कर नारा लगाया। कार्यक्रम शुरू करने के पूर्व शहीद स्थल का आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस मौके पर शहादत दिवस के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह गागराई ने कहा कि शहीद मछुआ गागराई झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने एवं जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने कहा शहीद मछुआ के  परिवारों को मान सम्मान व सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा शहीद मछुआ गागराई झारखंड आंदोलन अलग राज्य की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा आज झारखंड में झामुमो की सरकार है। शहीद मछुआ गगराई के परिवार को सभी तरह की सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा शहीद मछुआ गागराई के सपनों को बंदगांव प्रखंड का विकास कर सकार किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि जब तक लोग साक्षर नहीं होंगे तब तक अपना हक तथा सरकारी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसलिए सभी लोगों को साक्षर बनाना है। उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मांग किया जायेगा। झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई ने कहा कि झारखंड अलग राज्य तथा जल जंगल और जमीन के लिए यहां के कई लोगों ने कुर्बानी दी है। सरकार अभिलंब शहीद परिजनों को सरकारी लाभ देकर उन्हें सम्मानित करें। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग झारखंड अलग राज्य करने में शहीद हुए हैं, उन गांव को सरकार चिन्हित किया जा रहा है और उस जगह का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा शहीद मछुआ गागराई के परिजनों के साथ साथ बंदगांव प्रखंड के अन्य झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मान दिया जाए। समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने शहीद मछुआ गागराई की पत्नी रंधाई कुई, पुत्र सिकंदर गागराई को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें हर सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ विजय सिंह गागराई भी हुए सम्मानित।

शहीद मछुआ गागराई के पुत्र सिकंदर गागराई ने शहादत दिवस पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया.इस मौके पर सिकंदर गागराई ने कहा कि डॉ विजय सिंह गागराई एक अच्छे और नेक विचार वाले समाजसेवी हैं। उनके प्रयासों से गरीब लोगों को काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा जंगल क्षेत्र के लोगों को कोई भी विपत्ति पर रात के समय मे भी मदद किये हैं। उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्य भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।