Skip to main content

विजय हजारे ट्रॉफी : झारखंड ने असम को हराया।

Jharkhand cricket player



 झारखंड ने असम को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए आज के मैच का मुख्य आकर्षण झारखंड के दो प्रमुख बल्लेबाजों विराट सिंह और सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह के बीच तीसरे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी रही। उत्कर्ष 81 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट ने 112 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। वहीं कुमार कुशाग्र भी 16 रन बनाकर अंत में नाबाद रहे। इससे पहले आज टॉस जीत कर झारखंड ने असम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। असम की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाई। सलामी बल्लेबाज ऋऋलभ दास और विकेटकीपर बल्लेबाज गडिकोनकर ने दूसरे विकेट के साझेदारी में 133 रन जोड़कर असम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद के बल्लेबाज न तो रन गति कायम रख पाए और न ही झारखंड के गेंदबाजों का सामना ठीक से कर पाए, त्रऋाभ दास ने 78 और कोनकर ने 77 रन बनाए। इसके अलावा दिनेश दास ने 37 और सरुपम ने 25 रन की पारी खेली। उधर झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए। अतुल सुरवार और विकास सिंह ने 2-2 जबकि लगभग 1 साल के बाद प्रथम श्रेणी का मैच खेलने उतरे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण आरोन ने आठ ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अनुकूल राय, बाल कृष्णा और विकास कुमार को भी एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की ओर से कप्तान इशान किशन ने तेज शुरुआत करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे को कुमार देवव्रत सिर्फ सात रन ही बना पाए, विराट सिंह को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।