Skip to main content

घर से स्कूल जा रहे हैं बच्चे को हाईवा ने मारा टक्कर, कामगार कांग्रेस जिला जेनरल सेक्रेटरी शाहरुख अली ने घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल।

School

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कोलाईसाई में एक तेज रफ्तार हाईवे ने एक बच्चे को ठोकर मार के भाग गया। जिससे बच्चा घायल हो गया। जब तक गांव वाले गाड़ी वाले को पकड़ता तब तक गाड़ी तेज रफ्तार से भाग गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से समाजसेवी विपिन सिंकु जो चाईबासा मे थे उनको स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से उसे सूचना दिया गया । श्री सिंकु ने तुरंत कामगार कांग्रेस जिला जेनरल सेक्रेटरी शाहरुख अली को फोन के माध्यम से सूचना दिया, इसके बाद तुरंत शाहरुख अली अपनी निजी वाहन लेकर घटनास्थल पहुंचा और घायल को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर बज्रमोहन हेस्सा द्बारा घायल का तुरंत ट्रीटमेंट चालू कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि बच्चों का दोनों हाथ टूट गया है और सिर पर चोट भी लगी है। इसके बाद डॉक्टर ने इलाज कर तुरंत 108 को फोन कर घायल बच्चे को चाईबासा रेफर कर दिया। इस संबंध में बच्चों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। इस संबंध में बच्चे के परिजन ने बताया कि घायल बच्चे का नाम लुकना सिंकु गाँव उलीहातु बड़ामुहुलडिया है। बुधवार की सुबह घर से 9 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था इस बीच कोलासाई से आगे में जगन्नाथपुर से हाटगम्हरिया की ओर जा रही एक हाईवे के धक्के से बच्चा घायल हो गया। इस मौके पर कामगार कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज आलम, जिंतुगढ़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु ने भी घायल को लाने में सहयोग रहा।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।