जमशेदपुर : अगहन संक्रांति के शुभ अवसर पर सोनारी दोमुहानी में तीन दिवसीय मुर्गा पाड़ा का हुआ शुभारंभ।
सोनारी : दोमुहानी में अगहन संक्रांति के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय मुर्गा पाड़ा का शनिवार की शुभारंभ हुआ। 14 से 16 दिसंबर तक मुर्गा लड़ाने के शौकिनों व प्रेमियों की धूम रहेगी, सोनारी दोमुहानी में मुर्ग लड़ाने वाले प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ रही। सांस्कृतिक कला केंद्र सोनारी से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को करीब 200 जोड़े मुर्गे को लड़ाया गया, इसमें प्रथम पुरस्कार ₹7001 था। वहीं द्वितीय पुरस्कार ₹5001 था। संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित मुर्गा पाड़ा को सफल बनाने में धनंजय महतो, पी के राय, वासु कर्मकार, उगाचरण कर्मकार, राजेश लोहार, मंगू सार्मचवर, करमू हांसदा, फरी कर्मकार, सुतील कर्मकार आदि सहयोग दे रहे हैं।
