Skip to main content

चाईबासा : ताम्बो चौक में अधिष्ठापित हाई मस्ट लाईट को ठीक करवाया जाए : त्रिशानु राय

Tambo Chawk at night

चाईबासा : ताम्बो चौक, चाईबासा में अधिष्ठापित हाई मस्ट लाईट खराब हो गई है। लाइट बार बार ब्लिंक कर रही है, जिसके कारण रात के वक्त सफर कर रहे चालकों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

मामलें पर जनहित में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर खराब हाई मस्ट लाईट को ठीक करवाने की मांग की है। पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि हाई मस्ट लाईट खराब रहने की स्थिति में उल्लेखित स्थानों पर हमेशा समुचित प्रकाश की घोर कमी रहती है। समुचित प्रकाश नहीं रहने से राहगीरों - सामान्य जनों को काफी परेशानी होती है। वर्तमान मौसम में सूरज जल्दी ढल जाने से आस -पास क्षेत्र से सब्जी विक्रय करने आने वाले स्थानीय लोगों को विशेष तौर पर परेशानी होती है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।