रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगने के आरोपी मो मिन्हाजुल अंसारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह कांके थाना क्षेत्र के होचर के गढ़हुसीर गांव का रहने वाला है। पूछताछ में मिन्हाजुल ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी पिछले माह ही हुई है। उसके कथित प्रेमी मो मोइज को सबक सिखाने के लिए उसने यह मैसेज भेजा था। धमकी भरा संदेश भेजकर रंगदारी मांगने में मोइज के नाम से जारी जिस सिम का इस्तेमाल किया था, वह मोइज के घर पर ही पड़ा था। ऐसे में रांची पुलिस यह पता लगा रही है कि जब सिम मोइज के घर पर ही मिला।
छह दिसंबर को मैसेज मेज मांगी थी रंगदारी
मिन्हाजुल ने सिम का इस्तेमाल कैसे किया। पुलिस इसके पीछे की असली मंशा का पता लगा रही है। बता दें कि संजय सेठ को उनके मोबाइल पर छह दिसंबर को मैसेज भेज रंगदारी मांगी गई थी। मामले में दिल्ली के बारखंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मोबाइल लोकेशन पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।