Skip to main content

सोनुवा के गोलमुंडा लैम्पस में धान क्रय का विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन।

Golmunda


सोनुवा : सोनुवा के गोलमुंडा लैम्पस में रविवार को धान क्रय का विधायक जगत माझी ने उद्घाटन किया। मौके पर धान क्रय का उद्घाटन करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा अभी राज्य में धान की कटाई खत्म हो रही है और सरकार द्वारा लैम्पस के माध्यम से धान की खरीद शुरू कर दी गई है, जिससे कि किसान सही समय पर अपना धान बेच सकेंगे। राज्य की अबुआ सरकार इसी तरह अपने वादों पर काम करेगी। मौके पर अंचल अधिकारी अनुज टेटे ने बताया कि सोनुवा प्रखंड में 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विधायक की उपस्थिति में धान की खरीद शुरू की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव, लैम्पस के कार्यकारी अध्यक्ष सुजाता गागराई, सचिव खगेश्वर महतो, जनसेवक बन्दीराम महतो, हेमचंद महतो, रामप्रेस महतो, सागर महतो, सुभाष महतो, प्रणव रजक, फिरोज प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।