भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड मैदान पर खेला जाना है। चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है. ये बड़ी खबर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर है। मीडिया में जारी खबरों में कहा जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। उन्हें ये चोट रविवार, 22 दिसंबर को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान लगी। रोहित को यह यह चोट उस समय लगी जब थ्रो डाउन एक्सपर्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम को प्रैक्टिस करवा रहे थे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 37 वर्षीय बल्लेबाज को बाएं घुटने पर चोट लगी है. खबरों के मुताबिक गेंद लगने के बाद भी रोहित कुछ देर प्रैक्टिस करते रहे लेकिन टीम फिजियो ने उनका ख्याल रखा। और उन्हें आईसपैक लगाया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय कप्तान ने अपने गियर उतार दिया और एक कुर्सी पर बैठ गए, इसके बाद फिजियो ने उन्हें आईसपैक लगाया। जैसे ही रोहित के घुटने पर आईसपैक लगाया गया रोहित के चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था। इसके बाद फिजियो ने रोहित की बाई टांग कुर्सी पर आरामदेह पोजिशन में रख दी। हालांकि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और फिजियो इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि सूजन न हो। और अगर आए भी उसे कम किया जा सके। बॉक्सिंग डे टेस्ट में अभी कुछ समय बाकी है और रोहित उम्मीद करेंगे कि यह दर्द जल्दी खत्म हो जाए। 'हिटमैन' रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे वह दूसरी बार पिता बने थे और इसलिए पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया मैच 8 विकेट से जीता था।
यह भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 : कब, कहां होंगे Team India के मुकाबले| तारीख, वेन्यू, Channel, OTT, LIVE
