सरायकेला के वर्तमान विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आदित्यपुर के इमली चौक स्थित अपने कार्यालय के समक्ष हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित हुए और ठंड के मौसम में इस सहायता का लाभ उठाया।
इस अवसर पर चंपई सोरेन ने मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्विटर (अब X), पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सर्दियों के इस मौसम में, अगर संभव हो तो अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास करें।"

