जामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान समूह में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय डॉ जामिनी कांत महतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गालूडीह थाना के एस.आई. अजीत कुमार सिंह, सालबनी के ग्राम प्रधान सुधीर गिरि, बांधडीह ग्राम प्रधान सुधीर विषई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रिले रेस, जैवलिन, शौटपुट, लॉंग जम्प, 200 तथा 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
