Skip to main content

आदित्यपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Adityapur latest news

आदित्यपुर: जिला पुलिस द्वारा अपराध और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 29 दिसंबर 2024 को सालडीह बस्ती स्थित आशियाना ट्रेड सेंटर के पास छापेमारी की। इस दौरान हथियारों की अवैध खरीद-बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सहदेव लोहार उर्फ राजकपूर (उम्र 42 वर्ष) है, जो कृष्णानगर (अलकतरा ड्रम) बस्ती, थाना आदित्यपुर का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल और 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आशियाना ट्रेड सेंटर के पास कुछ अपराधी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता विपुल कुमार ओझा, आरक्षी राघवेन्द्र कुमार सिंह तथा तकनीकी शाखा के कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आदित्यपुर थाना कांड संख्या-465/24 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने कहा कि अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।