पोटका प्रखंड स्थित हाता तारा सेवा सदन नर्सिंग होम के चिकित्सक डा.ए के लाल पर चार पांच की संख्या में मरीज के परिजनों ने जानलेवा हमला किया। ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़कर पुलिस को सौंप के दिया तब जाकर चिकित्सक की जान बची। घटना रविवार शाम 7 बजे की है।जानकारी अनुसार राजनगर प्रखंड के शोभापुर के इमामुद्दीन अपने परिजन वसीम को इलाज हेतु नर्सिंग होम में रविवार शाम 4 बजे भर्ती कराया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। नर्सिंग होम में भर्ती कर बेहतर इलाज से मरीज की सामान्य होने पर इमामुद्दीन ने इलाज खर्च जमा कर मरीज को छुट्टी करा लिया। तदुपरांत इमामुद्दीन अपने चार साथियों क्रमशः आफताब, सैफुल, उस्मान, व, मल्लिक के साथ शाम सात बजे नर्सिंग होम आए और इलाज खर्च को मुद्दा बनाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने चिकित्सक डा.ए के लाल पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होते ही काफी संख्या में लोग नर्सिंग होम पहुंचे एवं हमलावरों को समझाया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे, तब पोटका पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सैफुल व इमामुद्दीन को पुलिस को सौंप कर दिया। अन्य तीन मौके से फरार हो गए। डा.ए के लाल पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन और आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इधर चिकित्सक पर जानलेवा हमला करने की ग्रामीणों ने निंदा किया है। ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर डाक्टर पर हमला से बचाव नहीं करने पर हमलावरों द्वारा बड़ी घठना को अंजाम देते।
यह भी पढ़ें: - टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रोहित शर्मा हुए चोटिल
