स्वास्थ्य पोषण को लेकर ग्राम डुकरी में ग्राम सभा सम्पन्न: विजय सामाड
चक्रधरपुर: ग्राम डुकरी गांधी चबूतरा में स्वास्थ्य पोषण को लेकर कर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का अध्यक्षता ग्राम मुण्डा श्री अभिमन्यु महतो जी ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सह 20 सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड उपस्थित थे। ग्राम मुण्डा, सेविका एवं ग्रामीणों के उपस्थित में सबसे पहले श्री सामाड ने अपने हाथों से चावल, दाल, आलू, हरा साग-सब्जी एवं अंडे से भरा पोषण थाली श्रीमती सुषमा महतो को दिया गया। तथा श्री सामाड ने मां एवं बच्चे को स्वास्थ्य के लिए गोद भराई कराया जाता है। उन्होंने ने कहा और स्वास्थ्य पोषण के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही साथ ग्राम सभा में ही सेविका के द्वारा छुटे हुए जीरो से 6 वर्ष के बच्चों का भी वजन, लंबाई एवं चौड़ाई भी मापी कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर सेविका सुखमति हेम्ब्रम, रसोइया शुरू सामाड, प्रेमलाल सामाड, हेमंत मुखी, पुरुषोत्तम सरदार, इनके अलावे काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
