
इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व पंजाब एफसी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को उतरेगी। जेएफसी व पंजाब एफसी टीमें लीग स्टैंडिंग में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। जेएफसी नौ मैचों में 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है जबकि पंजाब एफसी 18 अंकों के के साथ तीसरे स्थान पर है। इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का मोहम्मद एससी पर 3-1 से मिली जीत ने अभियान को बहुत जरूरी बढ़ावा दिया है। मोहम्मद सनन के शानदार गोल ने टीम की सफलता में योगदान दिया, जबकि जावी सिवेरियो और स्टीफन एजे के गोल ने सेट पीस में उनकी क्षमता का प्रदर्शन किया और उनके आक्रामक कौशल की पुष्टि की. जेएफसी के हेड कोच खालिद जमील ने कहा कि हमें तीन अंक हासिल करने होंगे। उन्होंने कहा कि पिछला मैच ठीक था, लेकिन पिछले कुछ मैचों के परिणाम अच्छे नहीं थे। सब कुछ कवर करने के लिए, हमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि अनुभवी जावी हर्नाडेज की अगुआई व मोहम्मद सनन के समर्थन से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की आक्रामक लाइनअप पंजाब के डिफेंस के खिलाफ अहम साबित होगी। डिफेंस में एजे व प्रतीक चौधरी की अगुआई पंजाब के खतरों का सामना करने में अहम भूमिका निभाएगी।