Skip to main content

आदिवासी उरांव समाज संघ के द्वारा अध्यक्ष श्री संचू तिर्की एवं उपसचिव श्री लालू कुजूर के नेतृत्व में अपने मसना घाट शमशान भूमि की व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई।

Oraon

Samaj

आदिवासी उरांव समाज संघ के द्वारा अध्यक्ष श्री संचू तिर्की एवं उपसचिव श्री लालू कुजूर के नेतृत्व में अपने मसना घाट शमशान भूमि की व्यापक रूप से साफ-सफाई की गई l विदित हो कि उरांव समुदाय का पारंपरिक हड़बोड़ी अनुष्ठान 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस अनुष्ठान में समाज के प्रत्येक घर के सदस्य इस निर्धारित तिथि को मसना घाट में एकत्रित होते हैं, एवं अपने-अपने पूर्वजों की कब्रों में उनका स्मरण करते हुए उनके आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। यह अनुष्ठान पूरे उरांव समुदाय के द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न की जाती है। हड़बोडी अनुष्ठान के निर्धारित तिथि के पूर्व पूरे मसना घाट की साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई की जाती है , इसी क्रम में कल उरांव समाज संघ के नवयुवकों के द्वारा बृहद रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में योगदान देने वालों में श्री पन्नालाल कच्छप,गणेश कच्छप,सुमित बरहा,चंदन कच्छप,विक्रम खलखो,किशन बरहा,राजकमल लकड़ा, कृष्णा टोप्पो,संदीप कुजूर,विकास एक्का,रोहित लकड़ा,सौरव मिंज, विशन बरहा,विशाल खलखो,आशीष लकड़ा,करण बरहा आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।