रेललाइन का किया शिलान्यास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित बांगरीपोशी रेलवे स्टेशन से तीन नई रेल लाइनों का शिलान्यास किया। इनमें टाटानगर की बादामपहाड़ - क्योंझर और गोरुमाहिसानी - बांगडीपोसी समेत चाकुलिया - बुरामारा नई लाइन शामिल हैं। इनमें टाटानगर की बादामपहाड़ - क्योंझर और गोरुमाहिसानी - बांगडीपोसी समेत चाकुलिया - बुरामारा नई लाइन शामिल हैं। झारखंड और ओडिशा में 228 किमी लाइन बिछाने मे रेलवे 6294 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि नई योजनाओं के मूर्त रूप लेने से परिवहन, वाणिज्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में परिवर्तन से ओडिशा और पड़ोसी राज्यों को फायदा होगा।
तीन नई रेललाइन निम्न है:-
1. चाकुलिया-बुरामारा
झारखंड के चाकुलिया से बुरामारा तक 1639 करोड़ से 59.96 किमी लाइन बिछेगी। इससे पांच स्टेशन बनेंगे, वहीं, 111 रोड ओवरब्रिज, छोटे-बड़े ब्रिज व आरयूबी का निर्माण होगा।
2. गोरुमाहिसानी से बांगडीपोसी
चक्रधरपुर मंडल के गोरुमाहिसानी - बांगडीपोसी तक 2549 करोड़ से 85.6 किमी लाइन बिछेगी। यहां छह स्टेशन होंगे। 205 ओवरब्रिज और छोटे ब्रिज बनाये जाएंगे।
3. बादामपहाड़-क्योंझर
ओडिशा बादामपहाड़ - क्योंझर के बीच 2106 करोड़ से 82.6 किमी लाइन बिछनी है। इससे सात स्टेशन, 131 रोड ओवरब्रिज और आरयूबी बनेंगे।
