Skip to main content

महाकुम्भ के लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहींः रेलवे

Mahakumb mela



 रेल मंत्रालय ने बुधवार को उन दावों को बेबुनियाद और भ्रामक करार देते हुए खारिज किया कि महाकुम्भ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रावधान मौजूद नहीं है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय रेलवे के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थान ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं कि महाकुम्भ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेलवे इन खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक हैं। इसमें कहा गया है कि भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित और दंडनीय अपराध है। महाकुम्भ मेले या किसी अन्य मौके के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान मौजूद नहीं है।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।