Skip to main content

लंदन में बसेंगे विराट कोहली : राजकुमार

London



 भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली टी-20 विश्व कप विजेता, चैंपियंस ट्राफी विजेता और वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है। विराट की इस असाधारण सफलता में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का अहम योगदान रहा है। राजकुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में ही विराट ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। विशेष बातचीत में राजकुमार शर्मा ने बताया कि विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में बसेंगे। वर्तमान में चल रही बार्डर गावस्कर ट्राफी में विराट कोहली के फार्म पर राजकुमार ने कहा, 'विराट कोहली अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शतक भी जमाया था। मैं मानता हूं कि अगले दो मैचों में उनके बल्ले से दो और शतक निकलने वाले हैं। इस खिलाड़ी ने अपने खेल का हमेशा आनंद लिया है। विराट की फार्म चिंता का विषय नहीं है। ये खिलाड़ी जानता है कि कठिन परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करनी है और टीम को जिताना है। यह पूछने पर कि क्या विराट विदेश में बसने की योजना बना रहे हैं, राजकुमार ने कहा, 'हां विराट अपने बच्चों और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। वह बहुत जल्द ही भारत छोड़ कर वहां बसने वाले हैं।

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक।

आदित्यपुर: आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों का उद्योग दौरा।

राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल।

जमशेदपुर: सोनारी में पुलिस ने की छापेमारी, नशीला कफ सीरप और महुआ शराब बरामद।

बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा!

Nothing Phone 3a: भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित विवरण

राजनगर: जुगसलाई मुख्य मार्ग पर हाईवा पलटी।

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Title

राजनगर की सुमन ने सी-टेट 2024-25 में किया टॉप।