कुड़मी सेना झारखंड प्रदेश के संयुक्त सचिव विष्णु देव महतो ने झारखंड के नायक निर्मल महतो को शहीद का दर्जा न मिलने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जितनी भी सरकारें बनीं, सभी ने निर्मल महतो को मौखिक रूप से शहीद कहा, लेकिन अब तक उन्हें दस्तावेजी तौर पर यह सम्मान क्यों नहीं दिया गया है?
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो की शहादत ने न केवल अलग राज्य की लड़ाई को गति दी, बल्कि वे झारखंडवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए। अपनी जवानी और पूरी जिंदगी झारखंड के लिए समर्पित करने वाले ऐसे नेता को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।
विष्णु देव महतो ने सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक भूल को सुधारने और निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की बात कही, ताकि उनकी कुर्बानी का उचित सम्मान किया जा सके।
