बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर दो दिनों तक झारखंड में रहने का अनुमान है। इससे राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान चढ़ेगा। 10 दिसंबर से इसका असर समाप्त हो जायेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा और अधिकतम तापमान थोड़ा चढ़ेगा।
प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होने की उम्मीद है।
आठ तारीख को संभावित बारिश
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, प सिंहभूम में।
नौ तारीख को संभावित बारिश
साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, बोकारो, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला- खरसावां, पू सिंहभूम, प सिंहभूम व सिमडेगा में। नौ दिसंबर को गढ़वा, पलामू और लातेहार को छोड़ सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
13 डिग्री रहा राजधानी का न्यूनतम
तापमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि नीचे है। आठ दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि तक जाने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है। 10 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है।
